जगदलपुर

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर “बस्ती चलो अभियान” के तहत जन-जन तक पहुंची केंद्र सरकार की योजनाएं:- अविनाश सिंह गौतम 

 

जगदलपुर @ भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में “बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत पश्चिम नगर मंडल द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों राज कुमार ठाकुर जी और फूलमती यादव जी से संपर्क कर उन्हें बधाई दी एवं अन्य लोगों को योजनों के प्रति जागरूक किया।

लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम में पश्चिम मंडल के नगर अध्यक्ष प्रकाश झा जी ने स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लघु उद्योग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इनका लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है।

जिला उपाध्यक्ष एवं पश्चिम मंडल प्रभारी सफीरा साहू  ने माताओं एवं बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि हर पात्र व्यक्ति इसका लाभ प्राप्त कर सके।

नगर उपाध्यक्ष एवं पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने “लखपति दीदी योजना” पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने महिलाओं को समिति के माध्यम से रोजगार से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन अविनाश सिंह गौतम नगर मंत्री पश्चिम मंडल द्वारा किया गया। उन्होंने प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र के सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का कार्य करें।

इस अवसर पर पश्चिम मंडल के नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, जिला उपाध्यक्ष सफीरा साहू, नगर उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा , नगर महामंत्री अतुल सिंहा एवं संजय चंद्राकर, नगर मंत्री अविनाश सिंह गौतम,कोषाध्यक्ष आशा साहू, सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा, बूथ अध्यक्षगण गंगोत्री चंद्रवंशी, वीरेंद्र शर्मा, ढालेश्वर नाग, बदरू राम नाग एवं गजेंद्र पगाडे, सरकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोहर दत्त तिवारी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय सोना, शक्ति केंद्र संयोजक प्रेम सेठिया

BLA-2 के अंतर्गत संतोष भतरा, सोमेश नाग, नीलांबर, विनोद पांडे, अभिषेक तिवारी, आनंद झा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button