मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुलिस लाइन हेलीपैड सुकमा में किया गया आत्मीय स्वागत

सुकमा = 13 अप्रैल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय सुकमा प्रवास पर सोमवार को हेलीकॉप्टर से सुकमा पहुँचे। सुकमा में स्थित पुलिस लाइन हेल्पलाइन हेलीपैड सुकमा पर मुख्यमंत्री के साथ से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी पहुँचे।
हेलीपैड पर बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया गया।
सुकमा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान एवं अटल आरोग्य लैब का शुभारंभसुकमा जिले के विभित्र विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, वरिष्ठ पार्टी प्रतिनिधि धनीराम बारसे तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, डीएफओ अक्षय कुमार भोंसले सहित अन्य अधिकारी ने स्वागत किया।



