जगदलपुर

जिले के सभी 13 मण्डलों में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा

पश्चिमी नगर मण्डल में माधवी मण्डल व पूर्वी नगर मण्डल में रेखा सिंह बनी अध्यक्ष

➡️संगठन को सशक्त बनाने व पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाने करें कार्य – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय 

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी तेरह मण्डलों में भाजपा महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जगदलपुर पश्चिमी नगर मण्डल में माधवी मण्डल और पूर्वी नगर मण्डल में रेखा सिंह को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने अपनी टीम में नगरनार मण्डल में लक्ष्मी घरत, नानगुर मण्डल में करुणा कश्यप, लोहण्डीगुड़ा मण्डल में मंगला मुचाकी, बास्तानार मण्डल में किरण पोयाम, दरभा मण्डल में ललिता कश्यप, तोकापाल मण्डल में बसंती कश्यप, भानपुरी मण्डल में जमुना कश्यप, बस्तर मण्डल में अनिता कश्यप, सरगीपाल मण्डल में खेमेश्वरी कश्यप, बकावण्ड मण्डल में गीता हिकमी और करपावण्ड मण्डल में फूलमनी कश्यप को महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षों से पार्टी की रीति नीति पर चलते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ लेकर पार्टी के कार्यों का ज़मीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन करने अपेक्षा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button