शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर स्वदेशी मेला का भूमिपूजन सम्पन्न
लालबाग मैदान, जगदलपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमिपूजन; सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय एवं श्याम सोमानी अध्यक्ष बस्तर चैम्बर उपस्तिथि रही

जगदलपुर =बस्तर संभाग के जगदलपुर स्थित लालबाग मैदान में आगामी 18 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला का भूमिपूजन शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय, बस्तर चैम्बर के अध्यक्ष श्याम सोमानी तथा इंद्रावती प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि स्वदेशी का संदेश घर-घर तक पहुँचाना आज देश की आवश्यकता है। श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के स्वदेशी विचारों एवं प्रेरणाओं को आत्मसात करते हुए हम सभी को स्वदेशी के प्रति संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल भारतीय उत्पादों को अपनाने का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने का व्यापक विचार है।
जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि स्वदेशी आज देश की आवश्यकता है। स्वदेशी मेला स्वदेशी विचारों का महाकुंभ है, जो भारतीय उत्पादों, स्थानीय उद्यमियों एवं स्वावलंबन की भावना को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी तन्मयता एवं समर्पण के साथ जुटकर मेले को सफल बनाने का आह्वान किया। मेला संयोजक किशोर पारख ने बताया की 17 अक्टूबर को “Run For Swadeshi” का कार्यक्रम मां दंतेश्वरी देवी मंदिर से निकला जायेगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाने का आह्वान किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वदेशी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की सहभागिता रही।
नवरात्र के पावन अवसर पर सम्पन्न इस भूमिपूजन के साथ स्वदेशी मेला की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। यह मेला भारतीय उत्पादों, स्थानीय उद्यमियों, कुटीर एवं लघु उद्योगों तथा स्वदेशी विचारधारा को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से स्थानीय व्यापार, रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ समाज में स्वदेशी और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाएगा।
➡️कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता :
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख सुब्रत चाकी, बस्तर संभाग संयोजक डॉ राम राकेश जांगिड़, सह संयोजक अनिल लुंकड, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, प्रांत पत्रिका प्रमुख जी आर जगत, विधुशेखर, रोहित बैस, धीरज कश्यप, सुलता महाराणा, मनीष अहीर, रामनरेश पाण्डेय, जयेश पांचाल, भावेश सुरेश गुप्ता, संतोष गोड़, श्याम सुन्दर भगेल, कुबेर देवांगन, कलावती केशर, राजपाल केशर, संतोष त्रिपाठी, आशोतोष पाल,शीशीनाथ पाठक, पारिश राम बेशरा
भूमिपूजन के इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बस्तर क्षेत्र में स्वदेशी, स्वावलंबन एवं स्थानीय उद्यमिता को नई दिशा देने तथा स्वदेशी के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
जय स्वदेशी – जय जय स्वदेशी।



