जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पोड़ागुड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप ने किया शुभारंभ

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मंडल में ग्राम पोड़ागुड़ा पंचायत में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप ने विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट कर शुभारंभ किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि नानगुर मंडल के ग्राम पोड़ागुड़ा पंचायत में आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया गया।
पोड़ागुड़ा में आयुष्मान आरोग्य के शुभारंभ होने से क्षेत्र के हमारे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों का सही समय पर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों को सही समय पर प्राथमिक उपचार का लाभ मिलेगा। पोडा़गुड़ा में आयुष्मान आरोग्य होने से आसपास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर हमारी सरकार संवेदनशील होकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो जिसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। जनता को स्वास्थ्य के संबंध में सही समय पर स्वास्थ्य लाभ मिले हमारी मंशा है। सांसद महेश कश्यप ने कहा पोड़ागुड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ हुआ क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य को लेकर लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य को लेकर हम सभी का प्रयास है कि जनता को बेहतर तरीके से स्वास्थ्य लाभ मिले। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास,मंडल अध्यक्ष हरिराम,लखीधर बधेल,जनपद सदस्य नरेन्द्र बधेल, सरपंच मनदेव बधेल, सरपंच रैदूराम , पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया,महामंत्री चंद्रकांत सेठिया,मनोहर दत्त तिवारी, रधु सेठिया,सुरेश बधेल, सुखलाल,बुटी राम, रोहित पंत, नरेन्द्र पांडे,कमल कुमारी, पार्वती शर्मा, फूलकुमारी,करूणा,आसमती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय बसाक एवं क्षेत्र के कार्यकर्ता,क्षेत्रवासी एवं अन्य उपस्थित थे।




