बस्तर बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव गजराज दुर्गा समिति के पंडाल में किए मां दुर्गा के दर्शन
धरमपुरा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल की भव्य सजावट और मां दुर्गा की प्रतिमा की सराहना की, समिति सदस्यों को दी बधाई

जगदलपुर— बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव शुक्रवार क़ो जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक- 36 अंतर्गत धरमपुरा स्थित गजराज दुर्गा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर बस्तरवासियो की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, साथ में जगदलपुर महापौर संजय पांडे उपस्थित रहे
इस अवसर पर बस्तर बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव ने कहा कि गजराज दुर्गा समिति द्वारा तैयार किए गए भव्य पंडाल और मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा की सराहना करते हुए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी।
कमल चंद्र भंजदेव ने कहा कि पंडाल की सजावट अद्भुत है और मां दुर्गा की प्रतिमा इतनी दिव्य एवं मनमोहक है कि उनके दर्शन कर ऐसा प्रतीत होता है, मानो मां साक्षात प्रकट होकर भक्तों को दर्शन दे रही हों। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा समस्त बस्तरवासियों पर सदैव बनी रहे और प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वातावरण कायम रहे। उन्होंने वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा को भी आयोजन के लिए बधाई दी।
इस दौरान वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा सहित गजराज दुर्गा समिति के सदस्य आलोक गुप्ता, मयंक धीर, कन्हैया गुप्ता, शुभम गुप्ता, राहुल गुप्ता, शिवम नेताम, रूपेश गावड़े, विकास गुप्ता, आकाश गुप्ता, हर्ष कराई, दीपक आचार्य, शंभू नाग, गौरव नेताम, नरेंद्र नेताम, वीरेंद्र नेताम, ओम गुप्ता, हिमालय नाग, अंकित गुप्ता, शिखर नाग, सुरेंद्र सिंह, शुभम शेट्टी, भुवनेश्वर कश्यप, बादल निषाद, समीर निषाद, रोशन नाग, रिंकू, विक्की साहू, भूपेश, कृष्णा, सत्यम, करण, राजेश, दिनेश सिंह, शेखर सिंह राजपूत, अरविंद, दिनेश जैन एवं साधन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।



