बूथ इकाई तक संगठन को और मजबूत बनाने जुटी भाजपा
जिले के सभी तेरह मण्डल के पदाधिकारियों और पंचायत व नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियो की अलग-अलग ली गयी बैठकें, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

➡️भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ली बैठक, कहा; जनता से जुड़ें और ज़मीनी स्तर पर हो संगठन के कार्यक्रमों का कुशल क्रियान्वयन
जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक और भी सशक्त और मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। आज मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिले के सभी तेरह मण्डलों के पदाधिकारियों एवं जिले के पंचायत व नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों की अलग-अलग महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गयी। जिसमें अत्यंत गंभीरता से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने व सक्रियता से कार्य करने कहा गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। संगठन को सशक्त बनाने और जनता से सीधे जुड़ने के लिये सभी कार्यकर्ता सक्रियता से कार्य करें। बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियों को योजनाबद्ध रूप से बढ़ाना है और पार्टी के कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वित करना है। जनता से जुड़ाव और उनकी बुनियादी व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं के निदान का प्रमुखता से प्रयास हो।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा व जन सेवा में सदैव अग्रणी रहता है, समस्त कार्यकर्ताओं का समवेत प्रयास आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री परीस राम बेसरा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, लखीधर बघेल, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, प्रदीप देवांगन, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, किरण सेन, खीतेश मौर्य, नारायण ठाकुर, आलोक अवस्थी, कृष्ण कुमार शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, हरीराम मण्डावी, तरुण पाण्डेय, प्रवीण सांखला, देवीप्रसाद बेंजाम, सुखदेव मण्डावी,मंगतू कश्यप, पीताम्बर कश्यप, अभिलाष यादव, योगेश ठाकुर, माहेश्वरी ठाकुर,नीलाम्बर सेठिया, विनय सोना, संतोष बघेल आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




