भाजपा की दहाड़; मोदी कहीं नहीं जायेगा लोकतंत्र की हत्यारी है कांग्रेस, गाली देना ही उसका कल्चर – केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ विशाल जनसभा,बरसते पानी में हजारों लोग हुये शामिल

➡️देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
➡️शेर हैं नरेन्द्र मोदी, झूठ का हल्ला मचा रहा सियारों का झुंड कभी सत्ता में नहीं आयेगा – कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप
जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी की आज सोमवार को आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ विशाल जनसभा में बरसते पानी के बीच हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुये। विशाल जनसभा में केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर हमला होगा। श्री मांडविया ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी है। गाली देना ही कांग्रेस का कल्चर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन और विकास कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है, इसलिये वोट चोरी का बेबुनियाद आरोप लगाकर कांग्रेस और विपक्षी दल देश में अराजकता का माहौल बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गलत मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहीं नहीं जायेंगे।
केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मांई श्री दंतेश्वरी मंदिर के सामने आहुत विकास जनसभा को संबोधित करते हुवे कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैला सत्ता पाना चाह रही है, लेकिन देश की समझदार जनता कांग्रेस व विपक्षी दलों की करतूतें देख रही है। कांग्रेस ने वोट चोरी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के वक्त सन 1975 में की थी,जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वोट चोरी को प्रमाणित करते हुये इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर दिया था। तब कांग्रेस ने सत्ता पर बने रहने के लिये समूचे देश में आपातकाल लगा दिया था।
केन्द्रीय मंत्री श्री मांडविया ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटने का जघन्य कृत्य कांग्रेस ने किया है और सत्ता पाने की अंधी लालसा में फिर से देश को अराजक तत्वों के हवाले करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जायेगा। श्री मांडविया ने बिना नाम लिये कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुये कहा कि कांग्रेस बार-बार चुके हुये राकेट को लांच करने की कोशिश कर रही है लेकिन कितनी भी मेहनत कर लें, चुका हुआ राकेट कभी लांच नहीं होगा। देश की जनता ने उसे किनारे कर दिया है। केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने हज़ारों हज़ार लोगों की जनसभा में “मोदी कहीं नहीं जायेगा” के समवेत नारे भी लगवाये।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि बरसते पानी और खराब मौसम के बाद भी हज़ारों की संख्या लोग शामिल हुये है,जो यह बताता है कि जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। कांग्रेस तरह तरह के हथकंडे आजमा कर देख की सत्ता पाना चाहती है, मगर देश की जागरूक जनता कांग्रेस का चरित्र और चेहरा जानती है, जो कभी भी कांग्रेस को उसके गलत मंसूबे में सफल नहीं होने देगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि वोट चोरी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस के सांसद और विधायक बतायें कि फिर उन्होंने प्रदेश में चुनाव में कैसे विजयी हो गये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सतत आगे बढ़ता ही रहेगा।
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जनसभा में कहा कि लोकतंत्र का सम्मान कांग्रेस ने कभी भी नहीं किया। आज भी संविधान की आड़ लेकर संविधान की हत्या करने का काम कांग्रेस कर रही है। श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शेर है और जनता को भ्रमित करने हल्ला मचा रहे सियारों का झुंड कभी सत्ता में नहीं जायेगा। राष्ट्र सर्वोपरि है और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण और विकास के लिये काम करती है, देश की जनता का भरोसा भाजपा के साथ है।
जनसभा का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, महापौर संजय पाण्डेय, विद्याचरण तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, खेमसिंह देवांगन,आर्येंद्र सिंह आर्य आदि सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।




