Breaking Newsजगदलपुरबस्तर संभाग
75 दिनों के ऐतिहासिक उत्सव का आरंभ पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का शुभारंभ

जगदलपुर =12 अगस्त बस्तर की पावन धरा अपनी समृद्ध परंपराओं और ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर के साथ एक बार फिर विश्व के सबसे लंबे चलने वाले लोक-उत्सव की साक्षी बन गई है। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में बुधवार को हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक ‘बस्तर दशहरा पर्व’ का विधिवत शुभारंभ हो गया है।
75 दिनों तक चलने वाले इस अनोखे और अलौकिक उत्सव की शुरुआत के साथ ही रथ निर्माण के लिए ठुरलू खोटला की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई।

इस पावन अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, कलेक्टर आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, बस्तर दशहरा समिति के सदस्य, पारम्परिक मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी, पटेल, नाईक-पाईक और बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे



