रायपुर

स्वाधीनता दिवस छत्तीसगढ़ को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने की बेला : किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वाधीनता दिवस की 79वीं वर्षगाँठ पर दी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ

रायपुर = भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों और राष्ट्र-निर्माताओं के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञतापूर्वक नमन करने का दिन है। देश के 80वें स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए श्री देव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ से प्रदेश के कोने-कोने में राष्ट्रभक्ति का स्वर गुंजायमान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘तिरंगा यात्रा’ एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ ने जन-जन को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में पिरोया है। राज्य के युवाओं, माताओं, बहनों और वरिष्ठ नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर देश के गौरव और स्वाभिमान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने संदेश में राज्य की प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य के साथ आगे बढ़ रही है। कृषक उन्नति योजना, बकाया धान बोनस का भुगतान और महतारी वन्दन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्बल दिया है। राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन स्थापित किया गया है। इसी तरह बस्तर में नियद नेल्लानार योजना और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा पहुँच रही है और आम जनता का लोकतंत्र में विश्वास सुदृढ़ हुआ है। प्रदेशवासियों से लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि में सक्रिय योगदान देने का आह्वान करते हुए श्री देव ने कहा कि इस 80वें स्वाधीनता दिवस पर हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें ताकि वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में हमारा राज्य अग्रणी भूमिका निभा सके।

——————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button