जगदलपुरबस्तर संभाग

भाजपा ने विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया

भाजपा जिला कार्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन, मौन मशाल रैली भी निकाली

➡️देश के बंटवारे में प्राण गंवाने वाले लाखों लोगों को याद कर किया नमन

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी ने आज शुक्रवार को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया और 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द वाले लोगों को याद किया। भाजपा जिला कार्यालय में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी को मुख्य वक्ता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने संबोधित किया और देश के विभाजन की विभीषिका के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले हजारों लाखों लोगों को याद कर नमन किया। संगोष्ठी के उपरांत भाजपा जिला कार्यालय से अमर जवान शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी एवं विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर मौन मशाल रैली भी निकाली गयी।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, बलदेव मण्डावी,आर्येंद्र सिंह आर्य, रजनीश पाणिग्रही,परीस राम बेसरा, योगेन्द्र पाण्डेय,नरसिंह राव, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव,लखीधर बघेल, नारायण ठाकुर, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, नीलाम्बर सेठिया,विनय सोना, प्रदीप देवांगन, रंजीत पाण्डेय आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button