एसटीएफ हब उसुर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया

बीजापुर = उसुर में 80 वा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर थाना परिसर एसटीएफ हब उसुर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय एसडीओपी आवापल्ली शरद जयसवाल रहे जिन्होंने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया इस अवसर पर थाना प्रभारी जय सिंह खूंटे एसटीएफ हब प्रभारी सामनाथ यादव वह टीम प्रभारी बृजेश सिंह एवं उसुर पंचायत की सरपंच और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक वह बच्चे और ग्रामीण जनता एवं थाना परिसर के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा ध्वजा रोहण के पश्चात अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों में जवानों द्वारा दिखाए (KGH hills) करेंगुट्टा की पहाड़ी की अदम्य साहस निष्ठा और वीरता की खुले शब्दों में प्रशंसा की। 
उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी जवानों ने जिस जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया है वह पूरे बल के लिए गर्व की बात है। कंपनी कमांडर उ सुर हब प्रभारी ने भी जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में भी सभी नक्सल विरोधी अभियानों को संगठित होकर बेहतर समन्वय और अनुशासन के साथ सफल बनाने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने एसटीएफ वह थाना बल के सभी अधिकारी एवं जवानों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय सेवा में निरंतर समर्पित रहने का संदेश दिया कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ जय हिंद।




