भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव के प्रयासों से जीर्णोद्धार के साथ और अधिक सुंदर व भव्य बनेगा ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर

जगदलपुर = शहर के प्रवीर वार्ड स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के विशेष प्रयासों से मंदिर परिसर के विकास के लिए गुरुवार को डीपीआर तैयार करने संबंधित विभाग के अधिकारी एवं आर्किटेक्ट ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया । मंदिर प्रांगण में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिससे मंदिर को एक सुंदर, भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्राप्त होगा।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जगदलपुर के प्रवीर वार्ड में लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। मंदिर के जीर्णोद्धार, विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार की आवश्यकता को देखते हुए विधायक किरण सिंह देव द्वारा लगातार प्रयास किए गए। उनके प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा मंदिर के विकास के लिए स्वीकृत की गई है।
इसी क्रम में प्रस्तावित विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने की दिशा में आज संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं आर्किटेक्ट के द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने संबंधित अधिकारियों एवं पुजारी से फोन के माध्यम से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही कहा कि हमारे जगदलपुर शहर के प्रवीर वार्ड में ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण मंदिर का अपना विशेष महत्व है। जिसके लिए हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्री राजेश अग्रवाल का सहृदय आभार व धन्यवाद। किरण देव ने कहा शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग में लक्ष्मी नारायण मंदिर का विकास एवं उन्नयन कार्य से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधा में विस्तार होगा। मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना, धार्मिक आयोजन एवं अन्य धार्मिक अवसरों पर भक्तों को बेहतर एवं सुविधा जनक वातावरण उपलब्ध होगा।
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही विकास कार्यों को शीघ्रता से प्रारंभ एवं पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
स्वीकृत कार्य से मंदिर परिसर में शेड निर्माण, यज्ञशाला निर्माण, गार्डन में पाथवे, मंदिर के प्रवेश द्वार सहित विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात मंदिर परिसर का समग्र विकास होने के साथ ही इसकी भव्यता और सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
स्थानीय श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने मंदिर के विकास के लिए स्वीकृत राशि एवं किए जा रहे प्रयासों के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रस्तावित विकास कार्य पूर्ण होने के बाद श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर अपनी धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान को और अधिक मजबूत करते हुए जगदलपुर के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था केंद्रों में एक भव्य, सुंदर एवं सुविधायुक्त स्वरूप के रूप में स्थापित होगा।



