जगदलपुर

सांसद महेश कश्यप ने किया बस्तर क्षेत्र का दौरा,विकास कार्यों की दी सौगात

ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता : महेश कश्यप 

जगदलपुर = बस्तर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने दौरा कर विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना एवं सांसद निधि से स्वीकृत सड़क,पुल पुलिया सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी।

सांसद महेश कश्यप ने बेड़ा उमरगांव,ग्राम मोहलाई रामपाल,चापापदर,बोरेगांव,जैबेल और कोटालापाल पहुंचे। इन ग्रामो में आयोजित कार्यक्रमों में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा आर सी सी,सी सी सड़को इत्यादि विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान जैबेल में स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया गया। वहीं किंजोली ग्राम में शेड का उद्घाटन भी सांसद महेश कश्यप द्वारा किया गया। ग्रामों में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद महेश कश्यप का पारंपरिक तरीके से आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गईl इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद महेश कश्यप के समक्ष स्थानीय आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विषय भी रखे,जिन्हें उन्होंने प्राथमिकता के साथ पूरा कराने का आश्वासन दिया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़क,पुल पुलिया,शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के गांवों तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

इस दौरान बलदेव मंडावी, वनवासी मौर्य, सोनबारी भद्रे, भाजपा जिला महामंत्री परिस राम बेसरा,सरिता पानीग्राही, तरुण पांडे,दयमती कश्यप, जितेंद्र पानीग्राही, राजमान भारती,अर्जुन कश्यप,जयनाथ बघेल,जयमनी बघेल,मोतीराम चंद्राकर,सुकनदई नाग सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button