भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों में सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 124 वां संस्करण, भाजपा ने जिले में बूथवार बनाये थे प्रभारी

जगदलपुर= बस्तर जिले के प्रत्येक बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 124 वां संस्करण सुना। भाजपा द्वारा मन की बात कार्यक्रम बूथों में सामूहिक रूप से सुनने मुख्य अतिथि व प्रभारी बनाये गये थे।
जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बूथवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया।
शहर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, मोतीलाल नेहरू वार्ड में पूर्व विधायक डा. सुधाऊ कश्यप, अब्दुल कलाम वार्ड में महापौर संजय पाण्डेय सहित भाजपा के सभी बडे़ नेता व पदाधिकारियों ने अलग अलग बूथों में सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। जिनमें निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा व अविनाश श्रीवास्तव,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, आलोक अवस्थी, बृजेश भदौरिया, सुरेश गुप्ता, विक्रम सिंह यादव, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, शशि नाथ पाठक,संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, संतोष गौड़,बसंती समरथ, निर्मल पाणिग्रही, राजपाल कसेर, बृजेश शर्मा, सूर्य भूषण सिंह, दिलीप झा, रौशन झा, दिलीप सुंदरानी, हरीश पारेख आदि सहित भाजपा पदाधिकारी,पार्षद व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।