भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू तिरंगा यात्रा में शामिल हुये
मोटर साइकिल रैली के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरी तिरंगा यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता सहभागी बने

भारत माता के जयघोष के साथ निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा
जगदलपुर= स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में आज गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी ने शहर में विशाल तिरंगा यात्रा मोटर साइकिल रैली के माध्यम से निकाली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू विशेष रूप से तिरंगा यात्रा में शामिल हुये।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत श्री दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष से भाजपा की तिरंगा यात्रा आरंभ हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने स्वयं मोटर साइकिल चलाते हुये तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाये जा रहे भारत माता के गगनभेदी जयघोष व देशभक्ति गीतों के साथ भाजपा की तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकली और अमर जवान शहीद स्मारक पहुँच कर संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव व केन्द्रीय मंत्री श्री साहू ने गरिमामयी आयोजन की प्रशंसा कर सभी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई व शुभकामनायें दी।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक संतोष बाफना,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, आनंद मोहन मिश्रा, आर्येन्द्र आर्य, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, संग्राम सिंह राणा, निर्मल देवांगन, पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पुरूषोत्तम जोशी,तरूण पाण्डेय, सुब्रतो विश्वास,शशि नाथ पाठक, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, मनोज पटेल, ब्रिजेश शर्मा, सफीरा साहू, लक्ष्मी कश्यप, ममता राणा, ललिता बघेल, राजपाल कसेर, हरीश पारेख, प्रदीप देवांगन, दिलीप झा आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।