अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करते हुए डोंगाघाट का आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े
सूखे नशे की छोटी सी छोटी मात्रा में कोतवाली पुलिस की कठोर और लगातार कार्यवाही

➡️ नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस बड़ी कार्यवाही
➡️नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जगदलपुर कोतवाली में कार्यवाही
➡️ आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली कैप्सूल DICYCLOMINE HCI TRAMADOL HCI & ACETAMINOPHEN CAPSULES PYEEVON SPAS PLUS (कैप्सूल) कुल 7 पत्ता 56 नग कैप्सूल जप्त
➡️जप्तशुदा नशीली कैप्सूल की अनुमानित कीमत लगभग 2800/- रूपये
🔴 नाम आरोपी — संदीप नाग पिता दामोदर नाग उम्र 28 साल पता डोंगाघाट थाना कोतवाली जगदलपुर जिला बस्तर
जगदलपुर =पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति मगडूं कचौरा रोड गोयल बाड़ी के पास के पास अपने शर्ट के जेब में अवैधरूप से नशीली टेबलेट बिक्री करने खड़ा हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप नाग पिता दामोदर नाग उम्र 28 साल पता डोंगाघाट थाना कोतवाली जगदलपुर का होना बताया जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक नशीली कैप्सूल बरामद हुआ, जो बरामद हुए नशीली कैप्सूल के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया ,तथा अवैध नशीली कैप्सूल को बिक्री करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को 21.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
इंचार्ज थाना प्रभारी प्रशिक्षु उनि – रानी सोनी
उप निरी – अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर
प्र.आर. – विनोद चांदने ,
आरक्षक – रंगलाल खरे ,बलराम ,रीना अनंत, महेंद्र, कृष्ण नेताम , धर्मेंद्र , मंहगू




