महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर STF हब थाना ऊसूर द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

बीजापुर =(ऊसूर ) 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर STF हब थाना ऊसूर द्वारा ग्राम ऊसूर स्थित शहीद बाबूराव मडकम चौक पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में कंपनी कमांडर श्यामनाथ यादव के साथ APC बूजेश सिंह एवं APC रितेश सिंह व् STF के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मिलकर चौक एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
जवानों ने स्वयं श्रमदान करते हुए कचरे एवं गंदगी को हटाया और परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी कमांडर श्यामनाथ यादव ने कहा कि स्वच्छ गांव और स्वच्छ परिवेश स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने सभी से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की
“स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन शैली है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
श्यामनाथ यादव कंपनी कमांडर, STF हब ऊसूर
⭕शहीद बाबूराव मडकम चौक पर स्वच्छता अभियान के दौरान STF के जवान
⭕स्वच्छता के प्रति जागरूकता ही है असली राष्ट्रसेवा
♦️कंपनी कमांडर श्यामनाथ यादव ने कहा कि स्वच्छता से न केवल बीमारियों से बचाव होतां है, बल्कि हमारा पयांर्वरण भी सुरक्षित रहता है। उन्होंने सभी से अपील की कि गांधी जी के सपनों का “स्वच्छ भारत” तभी संभव होगा, जब हर नागरिक इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाए।
➡️अभियान की मुख्य बातें
⭕शहीद बाबूराव मड़कम चौक पर सफाई कार्य
⭕ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
⭕स्वच्छ गांव स्वस्थ समाज हर दिया संदेश




