गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक 2 में भाजपा पश्चिम नगर मण्डल ने चलाया स्वच्छता अभियान

➡️महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धाजंलि
➡️भाजपा का सेवा संकल्प अभियान
जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान में आज शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा पश्चिम नगर मण्डल द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक 2 के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को नमन करते हुये भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की।
भाजपा पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने इस मौके पर कहा कि भाजपा के सेवा संकल्प अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर सेवा कार्य किये जा रहे हैं। गांधी जयंती के अवसर पर शालेय परिसर में स्वच्छता का कार्य किया गया, जिससे आमजनों में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश प्रसारित हो सके। महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन कार्यकर्ताओं ने अर्पित किये। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा समूचे देश में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों में जुटी है और भाजपा कार्यकर्ता लगातार इस अभियान को साकार रूप दे रहे हैं।
स्वच्छता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेंद्र पाणिग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, सुधा मिश्रा, शशि नाथ पाठक, अतुल सिम्हा, सूर्य भूषण सिंह, गायत्री कश्यप, आशा साहू, दिलीप सुंदरानी, लक्ष्मी कश्यप, कलावती कसेर, कमलेश विश्वकर्मा, राजपाल कसेर, रोशन झा, परमेश राजा सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




