बाढ़ प्रभावितों कैम्प पुनर्वास कार्यों में प्रशासन के साथ खड़ा NMDC

नगरनार =29 अक्टूबर 2026: “हाल ही मेंआये बाढ़ की आपदा सेनिपटने मेंNMDC ने विशेष भूमिका निभाई
और बस्तरवासियों केलिए एक मज़बूत सहारा बन कर सामने आयी । NMDC के चेयरमैन ने हमारे बात सुनते ही ततपर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और ४ स्पीड बोट दिए। आज भी जब हम बाढ़ पीड़ितों के
पुनर्वास कार्य में लगे हैं, NMDC अग्रसर होकर हमारा साथ दे रहा है। ” इन शब्दों में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने NMDC की भूमिका का उल्लेख किया। बस्तर सांसद श्री कश्यप बाढ़ पीड़ितों को तिरपाल बाटने के कार्यक्रम को अंजाम दे रहे थे।
दिनाक 25 एवं 26 सितंबर 2026 को बाढ़ केकारण इंद्रावती नदी के आसपास के गांवो में भारी जलभराव हुआ
तथा कई परिवारों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। क्षतिग्रस्त मकानों में रहने वाले परिवारों को राहत प्रदान
करने हेतु NMDC 18×24 फीट के उच्च गुणवत्ता वाले तिरपाल वितरित किए जा रहा है। NMDC की इस पहल का तक़रीबन एक हज़ार ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा।
दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को ED महोदय एवं सांसद द्वारा कृष्पाल गांव (जनपद पंचायत बस्तर) में 200 तिरपाल वितरित किए गए। दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को बड़े चकवा ग्राम पंचायत एवं घाटगनौरा गांव (जनपद पंचायत बस्तर) में कुल 200 तिरपाल वितरित किए गए। प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने हेतु 600 अतिरिक्त तिरपालों का वितरण आगेप्रस्तावित है।
प्रमोद कुमार, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं प्रमुख NMDC स्टील प्लांट, नगरनार ने कहा,”बस्तर के लोगों ने प्रकृति की इस मार का बहादरुी से सामना किया और वे अब अपने जीवन को फिर से संवार रहे हैं। हमें ख़ुशी है कि ग्रामीणों को अपना जीवन फिर से बसाने में भी NMDC सहभागी हो सका। ”
ज्ञात हो कि बाढ़ केदौरान बाढ़ मेंफं से ग्रामीणों को सरुक्षित निकालने के लिए NMDC ने जिला प्रशासन को 4 जीवन रक्षक स्पीड बोट उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा, NMDC ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु
राशन सामग्री और पानी का भी वितरण किया था।




