“युवा शक्ति का महादान: क्षत्रिय महासभा के युवाओं ने किया रक्तदान, रेड क्रॉस ने प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित”:- अविनाश सिंह गौतम, अध्यक्ष ब्लड बैंक

➡️भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला बस्तर
⭕कार्यक्रम का सफल संयोजन लोकेश ठाकुर एवं प्रभात चौहान द्वारा किया गया। दोनों ने रक्तदान शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए युवाओं को इस पुनीत सेवा कार्य से जोड़ने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया
जगदलपुर =कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी जिला बस्तर जगदलपुर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को साकार करते हुए क्षत्रिय महासभा समाज सेवी संस्था के युवाओं द्वारा महारानी अस्पताल, जगदलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रक्तदान के इस पुनीत कार्य में युवाओं की सहभागिता की सराहना करते हुए क्षत्रिय महासभा के सचिव कैलाश सिंह चौहान एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अलेक्जेंडर चेरियन द्वारा रक्तदावीरो को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के सचिव कैलाश चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में युवाओं को आगे आकर नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए, ताकि समय पर रक्त उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सके।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, ब्लड बैंक उपसमिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम ने क्षत्रिय महासभा के युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को रक्तदान जैसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानव सेवा, जनजागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में महारानी अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी वीरेंद्र ठाकुर,रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक उपसमिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम, उपाध्यक्ष संतोष भदौरिया, लोकेश ठाकुर,प्रभात सिंह चौहान, अमित सेंगर, निहांसु सिंह, राजपाल सिंह,मयंक सिंह बैस, भवानी सिंह चौहान,ऋषभ चौहान,आयुष सिंह,शुभम सिंह राठौड़, रोमा और रीटू उपस्थित थे
इस आयोजन ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश दिया। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का यह प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी मानव सेवा के लिए प्रेरित करेगा।




