जगदलपुर

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ने रचा भरोसे का नया इतिहास, 7298 लाख का लाभ, संचालक मंडल ने लगाई मुहर*

मजबूत वित्तीय स्थिति, दूरदर्शी फैसले और तकनीकी विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

➡️मजबूत प्रबंधन का असर : जगदलपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का वित्तीय प्रदर्शन रहा शानदार

जगदलपुर =जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर की वित्तीय सुदृढ़ता पर एक बार फिर भरोसे की मुहर लग गई है। 31 मार्च 2026 की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के बाद संचालक मंडल ने बैंक के प्रदर्शन को संतोषजनक और सशक्त बताया है।

गुरूवार को आयोजित संचालक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक में बैंक के वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों और उपलब्धियों का गहन विश्लेषण किया गया। समीक्षा में सामने आया कि बैंक ने इस वर्ष 19748.39 लाख रुपये की सकल आय और 7298.08 लाख रुपये का प्रभावशाली सकल लाभ अर्जित किया है, जो बैंक के मजबूत प्रबंधन और ग्राहकों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।

बैठक में संचालक मंडल ने बैंक की प्रगति पर संतोष जताते हुए कई दूरदर्शी और सकारात्मक निर्णय लिए। इन फैसलों का उद्देश्य बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना तथा ग्राहकों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

बैंक ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई योजनाओं और तकनीकी नवाचारों को अपनाने का भी निर्णय लिया है। इसके साथ ही सेवा क्षेत्र के विस्तार और विशेष रूप से कृषक सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया, ताकि उन्हें सरल और बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिल सकें।

संचालक मंडल ने इस उपलब्धि के लिए बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों के सहयोग को सराहते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, नाबार्ड प्रतिनिधि, उपायुक्त, सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जिला बस्तर, उप संचालक, कृषि, प्रतीक चिखलीकर, चार्टड अकाउन्टेड, लेखा विशेषज्ञ (सीए), धर्मपाल केरकेट्टा, विषय वस्तु विशेषज्ञ, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र सहित बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर सिंह ध्रुव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button