महिला विरोधी कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिले – ओजस्वी मण्डावी
भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान व अधिकार के लिये दृढ़ संकल्पित, कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी ने देश की महिलाओं को सम्मान व अधिकार देने नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाया है, जिसे रोकने का काम कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दलों ने किया है। महिला विरोधी कांग्रेस नहीं चाहती कि देश की महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण मिले, इसलिए नये नये कुतर्क गढ़कर नारीशक्ति वंदन अधिनियम को रोकने व बाधा डालने का पाप कांग्रेस बार-बार कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मण्डावी ने आज शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
श्रीमती मण्डावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आधी आबादी मातृशक्तियों को नीति निर्धारण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी बनाने के लिये यह नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था,यह भारत की नारीशक्ति के लिये एक महायज्ञ था, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संसद में बारंबार सभी सांसदों से आग्रह किया था कि देश को नई दिशा देने व महिलाओं को उनका अधिकार देने सभी मिलकर आगे आये लेकिन स्वार्थी विपक्ष विशेष रूप से कांग्रेस ने अपना चरित्र व चेहरा उजागर करते हुये एकबार फिर महिलाओं के हितों को दरकिनार करने का काम किया है। कांग्रेस आरंभ से ही महिला विरोधी मानसिकता से ग्रस्त रही है और उसने अपने कृत्य से इसे स्थापित भी कर दिया है।
ओजस्वी मण्डावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की कमान संभालने के बाद विगत बारह वर्षों से महिलाओं को अधिकार व सम्मान देने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रहे हैं। महिलाओं के नाम बैंक खाते, उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं को मुखिया बनाना, घर-घर में शौचालय का निर्माण, आर्थिक रूप से महिलाओं को मजबूत बनाने लखपति दीदी योजना जैसी अनेक योजनायें महिला सशक्तिकरण को ज़मीनी स्तर पर परिभाषित कर रही है। लोकतंत्र में भारतीय महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने 33 प्रतिशत आरक्षण नारीशक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लाया गया,जिसे रोककर महिलाओं के अधिकार को कांग्रेस ने छीना है। जिसे देश की जागरूक महिलायें देख रही है और कांग्रेस की सदैव महिला विरोधी सोच को समझ भी रही है।
ओजस्वी मण्डावी ने कहा कि देश की महिलाओं के अधिकार व सम्मान के लिये भारतीय जनता पार्टी दृढ़ संकल्पित है। महिला विरोधी ताकतें आज ज़रूर अपनी कुमंशा में कामयाब हो गयी हैं लेकिन भाजपा देश की मातृशक्तियों के लिये उनका हक दिलाने लड़ाई बिना रुके लड़ती रहेगी और महिलाओं के आशीर्वाद से जीत भी दर्ज करेगी।
इस दौरान केन्द्रीय सहकारी मर्यादित बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीसराम बेसरा, सफीरा साहू, ममता राणा, सुधा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।




