जगदलपुर

कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती के आधार – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया

पूर्वी नगर मण्डल की बैठक में शामिल हुये लाटिया, कार्यों की समीक्षा कर मार्गदर्शन दिया

➡️बूथ स्तर तक कमेटियों को सक्रिय व सशक्त बनाने ज़ोर 

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन की संरचना को बूथ स्तर तक सशक्त व सक्रिय बनाने गंभीरता से निरंतर कार्य हो रहे हैं। बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया ने भाजपा जिला कार्यालय में शहरी क्षेत्र के जगदलपुर पूर्वी मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक ली और मण्डल के अधीन आने वाले सभी बूथ की कमेटियों को सक्रिय बनाने जोर दिया। श्री लाटिया ने कहा कि बूथ से ही विजय का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद स्थापित करने नियमित बैठकें आवश्यक हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल,असम व पुंडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता की बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम और समर्पण भाव ही संगठन को मजबूत बनाकर आगे बढ़ाता है। बूथ स्तर तक पहुंच कर कार्य योजना को साकार रूप दें। शक्ति केन्द्र के साथ बूथ स्तर की कमेटियों की निरंतर बैठकें कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिये आवश्यक है। श्री लाटिया ने मण्डल के कार्यों की समीक्षा कर संगठन की आगामी कार्य योजना पर मार्गदर्शन दिया। पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने प्रारंभिक उद्बोधन में मण्डल के कार्यों से अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष व पूर्वी मण्डल प्रभारी आर्येंद्र आर्य ने भी बैठक को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री दिगम्बर राव व आभार प्रदर्शन मण्डल महामंत्री संतोष बाजपेयी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सफीरा साहू, आलोक अवस्थी, विक्रम सिंह यादव, गीता नाग, डाकेश्वरी पाण्डेय, शेखर शर्मा,राजा यादव,अभय दीक्षित,केतन महानंदी,राधा बघेल,रेखा सिंह, शंकर राव,शैलेष श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, किरण दीवान, सूरज केसरवानी,नीलम यादव, चंद्रमौली राव, नागेश्वर राव, मनी विक्रम नायडू, मधुमिता कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, मनीष सकलेचा,प्रभात चौहान, सुप्रीमो मुखर्जी, रवि गहलोत, राहुल पासवान, घनश्याम बघेल, लिलिमा दत्ता, भारती राव, श्रद्धा ध्रुव,नेहा भारती, वेंकटेश राव, वीरनारायण दुधी,कमला सेठिया आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button