जगदलपुर

 बोधघाट थाना क्षेत्र में युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालो के खिलाफ बस्तर पुलिस की लगातार कार्यवाही 

जगदलपुर में नशे के कारोबार पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

➡️अवैध मादक प्रतिबंधित नशीली कैपशूल के विक्रेता पर बड़ी कार्यवाही 

➡️आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित अवैध नशीला कैपशूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl कुल 53 पत्ता कुल 424 नग कुल किमती 1,69,600/- रु, नगदी रकम 430 रु को किया गया जप्त 

➡️ 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश 

📍नाम आरोपी :-

(1) नयन दीप सिंह उर्फ राजा पिता दिलीप सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी हाटकचोरा अनुकूल देव वार्ड जगदलपुर

(2) मोहित बघेल पिता हालदार बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी अनुकूल देव वार्ड जगदलपुर

जगदलपुर = पुलिस अधीक्षक   शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित नशीली केप्सूल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में  दिनांक 10.05.2026 के रात्री को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि हाटकचोरा बतख गोदाम चौक के पास. 25-30 साल के दो लड़को के द्वारा अपने सयुंक्त कब्जे में पॉलीथिन में अवैध प्रतिबंधित कैप्सूल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल हाट कचोरा बतख गोदाम पास में जाकर रेड कार्यवाही किये रेड कार्यवाही के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार दो संदेही व्यक्ति मिले जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम – (1) नयन दीप सिंह उर्फ राजा पिता दिलीप सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी हाट कचोरा अनुकुल वार्ड जगदलपुर (2) मोहित बघेल पिता हलधर बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी अनुकूल देव वार्ड जगदलपुर का रहने वाले बताये जिसके संयुक्त कब्जे के पॉलीथिन की तलाशी लेने पर पॉलीथिन के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली केप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl Capsuls कुल 53 पत्ता कुल 424 नग कुल किमती 1,69,600 रु बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 21(C) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ, तथा आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी रकम 430 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 11.05.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी

निरीक्षक:- टामेश्वर चौहान

उप निरीक्षक:- ललित नेगी, लोकेश्वर नाग

स उ नि :- दिनेश उसेंडी

प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, सुनील मनहर

आरक्षक:- युवराज ठाकुर,कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की , अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों, विपिन मिंज, राम ठाकुर, परमानंद भोयर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button