जगदलपुर

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी व तेरह मण्डल संयोजकों की घोषणा

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी व जिले के सभी तेरह मण्डलों में मण्डल संयोजकों की घोषणा की गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डा. देवेन्द्र कश्यप के निर्देशानुसार व भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ.वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने जिला पदाधिकारियों व मण्डल संयोजको की घोषणा की है।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक डी पराशर व आत्माराम जोशी बनायें गये हैं। वहीं जिला कार्यकारिणी सदस्य में डाॅ रविप्रताप दुबे, डाॅ श्रेयांश जैन, डॉ बसंत कश्यप, डाॅ रविन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ उपेन्द्र मिश्रा, डॉ घनाराम साहू, गजाधर बैध, अरविन्द करण्डे, दुर्गा प्रसाद गुप्ता,निकेश देवांगन, विवेक भोजवानी, राजेश दास,वासुनाथ सेन, श्रीनिवास राव,चन्दनलाल चक्रवर्ती, मंगीलाल ठाकुर, दीपांकर मण्डल,अजय श्रीवास्तव,वीके पाण्डेय,खिलावन साहू, डॉ सुपर्ण कोष्ठा साल,आलोनंदी शामिल हैं।

ऐसे ही जिले के सभी तेरह मण्डलों में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ मण्डल संयोजक बनायें गये हैं। जिसमें भानपुरी मण्डल में डाॅ प्रेमनाथ बघेल, बस्तर मण्डल में जोगेश्वर साहू, करपावण्ड मण्डल में अजय आचार्य, बकावण्ड मण्डल में विपुल विश्वास, सरगीपाल मण्डल में डाॅ नारायण पंत, लोहण्डीगुड़ा मण्डल में रतुराम सेठिया,दरभा मण्डल में ए के विश्वास, तोकापाल मण्डल में जयराम राणा, बास्तानार मण्डल में डाॅ गुलाब प्रधान, नानगुर मण्डल में मनोज ठाकुर, नगरनार मण्डल में डाॅ चैतराम रजक, जगदलपुर पूर्वी मण्डल में विनोद श्रीवास्तव व जगदलपुर पश्चिम मण्डल में प्रशांत सरडे संयोजक नियुक्त किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button