जगदलपुर

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

सहकारी बैंक की समीक्षा बैठक में खरीफ ऋण, धान उठाव और पैक्स कम्प्यूटराइजेशन पर ज़ोर

➡️खरीफ ऋण वितरण, धान उठाव, आधार सीडिंग और पैक्स कम्प्यूटराइजेशन सहित कई अहम विषयों पर हुई विस्तृत समीक्षा

➡️बस्तर संभाग के चार जिलों के शाखा प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों को दिए गए लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

जगदलपुर =जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर प्रधान कार्यालय के निर्देशानुसार माह मई-2026 की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के क्रम में 14 मई 2026 को प्रातः 11 बजे जिला बस्तर तथा दोपहर 03 बजे दंतेवाड़ा शाखा भवन में दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले के नोडल अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में वर्ष 2025-26 की मांग वसूली की बैंक एवं समिति स्तर पर समीक्षा करते हुए अल्पकालीन खरीफ ऋण वितरण वर्ष 2026 की प्रगति पर चर्चा की गई। इसके अलावा धान उठाव एवं लेखा मिलान, खाद-बीज भंडारण एवं वितरण, वास्तविक स्टॉक एवं पास मशीन स्टॉक के मिलान संबंधी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

साथ ही साथी पोर्टल फेस-11 में एंट्री, पुनर्गठित समितियों को समयबद्ध योजना के तहत क्रियाशील बनाने, पैक्स कम्प्यूटराइजेशन अंतर्गत बैंक मिलान, ऑडिट, रियल टाइम डे-एंड, शाखा एवं समिति निरीक्षण की प्रगति पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में आधार सीडिंग एवं DEAF फंड अंतर्गत अनक्लेम्ड डिपॉजिट खातों के विरुद्ध पूर्ण किए गए केवाईसी तथा शेष ग्राहकों की सूची प्रेषण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

बैठक की समीक्षा बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के एस. ध्रुव, अतिरिक्त प्रबंधक एस. ए. रज़ा, विपणन अधिकारी एस. के. कनौजिया एवं मुख्य लेखापाल गौरव शर्मा द्वारा की गई। अधिकारियों ने सभी विषयों में लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्धारित समय एवं स्थान पर सभी जिलों के नोडल अधिकारी, शाखा प्रबंधक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button