जगदलपुर

गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में भाजपा ध्वज से सजेगा समूचा शहर

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा कार्यालय में ली बैठक, तैयारियों का जायजा लिया 

➡️भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा; गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर आगमन अत्यन्त महत्वपूर्ण, बस्तर के तीव्र विकास की होगी पहल

जगदलपुर =केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन 18 व 19 मई बस्तर में बितायेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह के आगमन पर समूचा शहर भाजपा ध्वज से सजेगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वागत अभिनन्दन की जोरदार तैयारियां की जा रही है। आज शनिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय में गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर आगमन पर संगठन की तैयारियों को अंतिम रूप देने बस्तर संभाग के भाजपा पदाधिकारियों की लंबी बैठक ली। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर सहित समूचे देश से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सली आतंक को 31मार्च 2026 तक खत्म करने का दृढ़ संकल्प लिया था। जो पूरा हुआ है। आज बस्तर की आबोहवा में शांति है। अब बस्तर को विकास की दौड़ में अग्रणी बनाने का लक्ष्य है। बस्तर का विकास लघु वनोपज के माध्यम से ही किया जायेगा। नक्सलवाद के समूल खात्मे के बाद गृह मंत्री अमित शाह पहली बार बस्तर पहुंच रहे हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उनके स्वागत अभिनन्दन की जो रुपरेखा संगठन ने तैयार की है, उसमें सभी कार्यकर्ता जोश-खरोश से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह दो दिन बस्तर प्रवास में विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक होंगे। चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मध्य क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक श्री शाह बस्तर में करेंगे। नक्सल उन्मूलन के उपरान्त अब हमारे बस्तर को बेहतर बनाने के ठोस प्रयास आरंभ हो रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह के भव्य स्वागत अभिनन्दन की योजना को समवेत रूप से भाजपा कार्यकर्ता सार्थक बनायें।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रारंभिक उद्बोधन दिया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही व आभार प्रदर्शन सुकमा भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप,अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, कोण्डागांव भाजपा जिला अध्यक्ष सेवकराम नेताम, बीजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, कमलचंद्र भंजदेव, रामाश्रय सिंह, आर्येंद्र आर्य, ललिता बघेल, लखीधर बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, प्रदीप देवांगन, सुब्रतो विश्वास, फूलसिंह सेठिया,खीतेश मौर्य, नारायण ठाकुर,रैतुराम बघेल, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, प्रवीण सांखला, हरिराम मण्डावी, महेन्द्र सेठिया, देवीप्रसाद बेंजाम, तरुण पाण्डेय,सुनील कुहरामी, सुखदेव, अभिलाष यादव, माहेश्वरी ठाकुर, विनय सोना, योगेश ठाकुर, संतोष बघेल,नीलाम्बर सेठिया, अजीज खान आदि सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button