छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुररायपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, साय सहित 4 राज्यों के सीएम जुटे

जगदलपुर = छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बेहद महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए हैं। बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिवों (CS) सहित गृह मंत्रालय के कई आला अधिकारी भी मौजूद हैं। इस बार की बैठक का मुख्य एजेंडा छत्तीसगढ़ के बस्तर को ‘विकास और शांति’ के एक नए ग्लोबल मॉडल के रूप में स्थापित करना है, जिसके लिए सभी राज्य मिलकर एक ठोस रोडमैप तैयार कर रहे हैं।

इस महामंथन में चारों पड़ोसी राज्यों के बीच आपसी प्रशासनिक समन्वय, कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। विशेष तौर पर, दशकों तक ‘लाल आतंक’ (नक्सलवाद) से प्रभावित रहे क्षेत्रों को पूरी तरह मुक्त करने के लिए एक संयुक्त सुरक्षा रणनीति और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर मुख्य फोकस है। आपको बता दें कि इससे पहले इस परिषद की 25वीं बैठक जून 2025 में वाराणसी में आयोजित की गई थी, जिसके बाद अब बस्तर की इस बैठक को सुरक्षा और विकास के लिहाज से बेहद गेम-चेंजर माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button