किसानों के हित में निरंतर कार्य करेगा भाजपा किसान मोर्चा
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित

जगदलपुर = भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें संगठन को सशक्त बनाने व अंचल के किसानों के हित में निरंतर कार्य करते रहने का मार्गदर्शन वरिष्ठों द्वारा दिया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसान के हितों की चिंता करते हुये पंचायत स्तर पर किसानों को अधिक से अधिक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने अग्रणी भूमिका निभायें। किसानों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान के सतत प्रयत्नशील रहें। किसान मोर्चा को मजबूत कर संगठन को सशक्त बनाने के लिये कार्य करें।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने अपने संबोधन में किसानों द्वारा समय पर खाद बीज देने और जैविक खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा का दायित्व बहुत बड़ा है। किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता क्षेत्र के किसानों के साथ खड़ा रहे व किसानों के लाभ, उनकी दिक्कतों को दूर करने सदैव सहयोगी बनें।
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने प्रारंभिक उद्बोधन दिया व 21 जून तक चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की बात कही। बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, जिला महामंत्री परिस राम बेसरा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सेठिया, सतीश सेठिया,बिष्णु प्रताप, संगीता बघेल, मुरली सेठिया, राम केसरी गोयल, फकीर कश्यप आदि सहित किसान मोर्चा के सदस्य, सभी मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



