Breaking Newsजगदलपुर

जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय का जल्द बदेलेगा स्वरूप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का सहृदय माना आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के पहल पर जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) के जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ 50 लाख की राशि की मिली स्वीकृति

जगदलपुर = जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यलय (बस्तर हाई स्कूल) के जीर्णोद्धार के लिए 01 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव के पहल पर जगदलपुर शहर के जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) के जीर्णोद्धार व विकास कार्य हेतु राशि 1 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत प्राप्त हुई है। विधालय के शताब्दी वर्ष पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव के मांग पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने बताया कि विगत माह पूर्व जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी समारोह आयोजित कार्यक्रम में मान.मुख्यमंत्री एवं मान. शिक्षा मंत्री से विद्यालय के जीर्णोद्धार व उन्नयन कार्य हेतु राशि की मांग की गई थी। इस विद्यालय में बस्तर संभाग के अनेक विद्यर्थियो ने अध्धयन कर आज बहुत बड़े बड़े मुकाम पर पहुंच कर बस्तर का नाम रोशन किया है। जिसके विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए मांग पर प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी ने हमारे मांग पर विद्यालय के विकास हेतु 1 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत किया है। जिसके लिए हम बस्तरवासी व अध्धयनरत छात्रों के ओर से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित करते हैं।  किरण देव ने कहा स्वीकृत राशि से जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय का बहुत बेहतर रुप से जीर्णोद्धार व विकास कार्य कराए जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button