छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्यरायपुर

भाजपा की शक्ति हैं कर्मठ कार्यकर्ता – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के संस्मरण अवसर पर भाजपा ने आयोजित किया जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के संस्मरण अवसर पर आज आज रविवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाॅऊन हाॅल में किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया विशेष रूप से शामिल हुये।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधिक करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण ंिसंह देव ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है। राष्ट्र सर्वोपरि मूल मंत्र के साथ भाजपा के कार्यकर्ता समर्पण भाव से राष्ट्र हित व जन सेवा का कार्य करते हैं। 23 जून से 6 जुलाई तक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन मुल्यों को आत्मसात करना चाहिये और देश व देशवासियों के लिये समर्पण भाव से निरंतर कार्य करते हुये आगे बढ़ना चाहिये।

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने अपने उद्बोधन में डाॅ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति अमर योगदान का स्मरण किया। सांसद महेश कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने भी अपने उद्बोधन में डाॅ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य करने कहा।

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, जिपं. अध्यक्ष वेदवती कश्यप, बलदेव मण्डावी, महापौर संजय पाण्डे, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीसराम बेसरा, योगेन्द्र पाण्डेय,अश्विन सरडे सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button