छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बजरंग दल क्षेत्र संयोजक विश्व वर्धन भट्ट ने किया चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण

जगदलपुर = छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक विश्व वर्धन भट्ट ने बस्तर की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का अवलोकन करते हुए विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण किया। मानसून के मौसम में अपने पूर्ण सौंदर्य के साथ प्रवाहित हो रहे चित्रकोट जलप्रपात का मनोरम दृश्य देखकर उन्होंने बस्तर की प्राकृतिक संपदा की सराहना की।
उन्होंने कहा कि बस्तर केवल अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के कारण भी पूरे देश में विशेष पहचान रखता है। चित्रकोट जलप्रपात प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। बस्तर की प्राकृतिक विरासत को देशभर में और अधिक प्रचारित प्रसारित किए जाने की आवश्यकता है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हों।
इस अवसर पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक शुभम नाग,विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री कांतिलाल साहू,विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप एवं यशपाल साहू भी उपस्थित रहे।




