छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सेवा और सुशासन के 12 वर्ष: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजनों से किया आत्मीय संवाद….

रायपुर: सेवा और सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायगढ़ में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और संवाद किया।

इस क्रम में श्री चौधरी ने कोविड महामारी के दौरान जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए इंसानियत की पाठशाला की शुरुआत कर समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती कल्याणी मुखर्जी से उनके निवास पर भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाने का उनका प्रयास समाज के लिए अनुकरणीय है।

वित्त मंत्री ने गायत्री मंदिर के पुजारी हरिराम जी के निवास पहुंचकर उनसे धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की तथा उनका सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रीमती ज्योति शर्मा एवं श्री लक्ष्मण शर्मा के निवास पहुंचकर आत्मीय संवाद करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

अभियान के दौरान श्री चौधरी ने पटनायक समाज के अध्यक्ष श्री दुर्बादल पटनायक के कौहाकुंडा स्थित निवास पर भी पहुंचकर उनसे मुलाकात की और सामाजिक समरसता एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

सेवा और सुशासन के 12 वर्ष: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजनों से किया आत्मीय संवाद

सभी प्रबुद्धजनों का वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया तथा उन्हें रामचरितमानस की प्रति भेंट की। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तित्व समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, विचार और सेवा भाव से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है तथा समाज को सकारात्मक दिशा प्राप्त होती है।

प्रबुद्धजनों ने भी वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के इस आत्मीय जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद और सहभागिता बढ़ाने की सार्थक पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button