सुकमा

जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा में 2वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुकमा =कमांडेंट  कमलेश कुमार के नेतृत्व में  राजेश कुमार, सहायक कमांडेंट तथा निरीक्षक  राजेन्द्र खरवाल ने विद्यालय के प्राचार्य  बलराम जाटव सहित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर 500 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कराया। इस अवसर पर  राजेश कुमार, सहायक कमांडेंट ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने. उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की अमूल्य धरोहर ही नहीं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु एवं आने वाली पीढ़ियों क सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। उन्होंने बच्चों से प्रत्येक वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाने तथा उसकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया तथा पर्यावरण सरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालय परिवार ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य ने 2वीं बटालियन, सीआरपीएफ की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

2वीं बटालियन, सीआरपीएफ द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह वृक्षारापण कार्यक्रम समाज में हरित वातावरण के निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button