जगदलपुर

सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

जगदलपुर = 31 जुलाई कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आड़ावाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों केंद्रों की ओपीडी, आईपीडी, पैथोलॉजी लैब, लेबर रूम और औषधि भंडार का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र तथा परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. बसाक ने स्वास्थ्य केंद्रों में सभी आवश्यक और जीवनरक्षक दवाइयों की सतत उपलब्धता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दवाइयों की किसी भी तरह की कमी न हो, इसके लिए सीजीएमएससी के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन इंडेंट भेजा जाए। मानसून के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य अमले को पूरी तरह चैकस रहने की हिदायत दी और मौसमी बीमारियों की रोकथाम व उपचार सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने नानगुर सीएचसी के आईपीडी वार्ड में भर्ती मलेरिया रोगियों के स्वास्थ्य का हाल जाना और डॉक्टरों को उनका नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं नानगुर में एचपीवी वैक्सीन लगवा चुकी छात्राओं से सीधे बातचीत कर उन्होंने इस टीके के महत्व और उससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान बीएमओ डॉ. आरएस भंवर, ग्रामीण चिकित्सा सहायक  महेश मिश्रा और सेक्टर सुपरवाइजर नरेश मरकाम सहित स्थानीय स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button