छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्यरायपुर

केदार कश्यप ने जताया केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री साय का आभार, बस्तर की रेल परियोजना को मिली नई गति

रायपुर = वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रावघाट–जगदलपुर नई रेल लाइन के कुरकनार–भानपुरी (पैकेज-1) निर्माण कार्य के लिए लगभग ₹455.02 करोड़ की EPC निविदा जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह रेल परियोजना बस्तर के विकास, समृद्धि और नई संभावनाओं का आधार बनेगा। इस परियोजना के आगे बढ़ने से क्षेत्र में रेल संपर्क मजबूत होगा, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सतत प्रयासों और केंद्र सरकार के सकारात्मक सहयोग से बस्तर की वर्षों पुरानी रेल संपर्क की आकांक्षा अब तेजी से साकार हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी की प्रतिबद्धता से छत्तीसगढ़ में रेल अवसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है, जिसका सबसे बड़ा लाभ बस्तर अंचल को मिलेगा।

मंत्री केदार कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि रावघाट–जगदलपुर रेल परियोजना के पूर्ण होने से बस्तर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक तथा औद्योगिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button