Breaking Newsजगदलपुरबस्तर संभाग

कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति – अजय जामवाल

 भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में विशेष रूप से शामिल हुये क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

➡️बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों व कार्ययोजना पर हुआ मंथन

जगदलपुर = भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल शामिल हुये। श्री जामवाल ने संगठन की विचारधारा, अनुशासन व बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने बल देते हुये कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, कार्ययोजना, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी दायित्वों के प्रति सक्रिय एवं प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया गया।

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को सशक्त बनाने एवं जनता से जुड़कर सरल,सहज भाव से निरंतर कार्य करने कहा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री व संभागीय प्रभारी यशवंत जैन ने अपने संबोधन में संगठन की भावी रणनीति एवं कार्य विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को भव्य रूप देने का आग्रह किया एवं निरंतर शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

जिला प्रभारी सतीश लाटिया ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा निर्धारित कार्ययोजना को पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ धरातल पर उतारने का संकल्प लिया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री परीस राम बेसरा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय सहप्रभारी हरपाल सिंह भामरा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, विद्याशरण तिवारी, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, योगेन्द्र पाण्डेय,रामाश्रय सिंह, श्रीधर ओझा,अश्विनी सरडे, रंजीत पाण्डेय, बी जयराम, आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, सफीरा साहू, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, फूलसिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, खीतेश मौर्य, नारायण ठाकुर, विपिन मालवीय, राजपाल कसेर, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, प्रवीण सांखला, पुरूषोत्तम जोशी,हरि मण्डावी, महेन्द्र सेठिया, देवीप्रसाद बेंजाम, सुनील कुरामी, तरूण पाण्डेय, सुखदेव मण्डावी, सोमारू राम कश्यप, माहेश्वरी ठाकुर, संतोष बघेल, अभिलाष यादव, विनय सोना, अजीज खान आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button