सुकमा

पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2% डी.आर. जारी करें: पेंशनर संघ

सुकमा =5 अगस्त भारतीय पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला शाखा सुकमा ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राज्य के पेंशनरों को केंद्र के समान जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई राहत एरियर सहित जारी करने की मांग की है।

संघ के अध्यक्ष एस. कसीमुद्दीन ने बताया कि केंद्र सरकार ने अपने पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2% महंगाई राहत स्वीकृत कर दी है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी तक इसका आदेश जारी नहीं किया है। इससे राज्य के लाखों पेंशनरों में निराशा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य के बीच सहमति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब डी.आर. जारी करने में कोई बाधा नहीं है। संघ ने एक सूत्रीय मांग रखते हुए कहा कि जनवरी 2026 से देय 2% महंगाई राहत का आदेश तत्काल एरियर सहित जारी कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

ज्ञापन सौंपते समय उपाध्यक्ष जेठ राम साहू, सचिव अलखेड़ सूना व कोषाध्यक्ष टी.आर. वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button