भाजपा मंडल पश्चिम की मासिक बैठक संपन्न, श्रीमती इन्द्रा कुम्भकार ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पश्चिम के सरदार वल्लभभाई पटेल शक्ति केंद्र अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड के बूथ क्रमांक 148 में मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी शशिनाथ पाठक ने किया तथा उन्होंने शक्ति केंद्र का वृत्त प्रस्तुत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र पालक सुरेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान जवाहर नगर वार्ड निवासी श्रीमती इन्द्रा कुम्भकार ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्वेता बघेल, मंडल महामंत्री अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, बृजेश कपूर, विभा सिंह, बूथ अध्यक्ष रंजीत सिंह बिसेन, कौशल्या क्षत्रिय, राजेश राव, संजीत झा, रुखसाना अली, सोनालिका, कविता शेट्टी, विशाल झा, अंतिमा झा, नीलम सिंह, सुशीला कश्यप, मदनलाल सर्वा, रामनारायण विश्वकर्मा, मीनू सिंह, रोजा राव, खुशी सिंह, रचना, कौशल्या, मंजू चौहान, जस्सो, मेघा मंडल, जुली, सरोज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में शक्ति केंद्र सह प्रभारी दिलीप सुंदरानी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।




