जगदलपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों में सामूहिक रूप से सुनी “मन की बात”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की "मन की बात" कार्यक्रम की 137 कड़ी का प्रसारण

➡️आमजनों को जोड़ कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने “मन की बात” का सुना प्रसारण

➡️ “मन की बात” में गूंजा नशामुक्ति, स्वच्छता व महिला सशक्तिकरण का संदेश 

जगदलपुर =भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण जिले में आज रविवार को आमजनों को जोड़ कर बूथवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 137 कड़ी का प्रसारण सामूहिक रूप से सुना।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समस्त देशवासियों से नवाचार, इतिहास, नशामुक्ति, स्वच्छता,महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं वोकल फाॅर लोकल जैसे प्रमुख विषयों को जनभागीदारी के ज़रिये आगे बढ़ाने का आह्वान किया। श्री मोदी ने कहा कि देश में ऐसे अनेक लोग हैं,जो छोटे छोटे प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव ला रहे हैं। इन बातों को सामने लाना और उनसे प्रेरणा लेना मन की बात का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण उपरांत बूथों में बैठकें भी की और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने चर्चा की। मन की बात कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, कमलचंद्र भंजदेव,महापौर संजय पाण्डेय, आर्येंद्र सिंह आर्य, आनंद मोहन मिश्रा, रजनीश पाणिग्रही,परीसराम बेसरा,नरसिंह राव, सफीरा साहू, ललिता बघेल, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, माहेश्वरी ठाकुर, नीलाम्बर सेठिया, सुरेश गुप्ता,संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्रही, राजपाल कसेर, पिंटू अभिषेक साव, हरि साहू, राजा यादव, रौशन झा, आशा साहू, मनोज ठाकुर, दिनेश पाणिग्रही आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button