भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया तीज व सावन महोत्सव
गीत संगीत,सावन झूला सहित विभिन्न कार्यक्रम हुये, कार्यकर्ता बहनों ने एक-दूसरे को दी बधाई व शुभकामनायें

➡️महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की
जगदलपुर =भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को तीज व सावन महोत्सव का वृहद आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया। महिला मोर्चा की बहनों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें दी,साथ ही सावन झूला सहित गीत संगीत के विविध कार्यक्रम भी हुये।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाओं सहित उपहार भी भेंट किये गये और वरिष्ठों का सम्मान भी किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति तीज व सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता बहनें शामिल हुई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पाने की मंगलकामना सभी बहनों द्वारा की गयी। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महापौर संजय पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,परीसराम बेसरा, नरसिंह राव,सफीरा साहू , ललिता बघेल, प्रकाश झा, आयुषी सिंह देव, लक्ष्मी मद्दी, रेखा पांडे, ममता राणा, मीना साहू, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, बिजली वैध, पूनम सिन्हा, उर्मिला गोयल, बलमती नागेश, किरण सेन,विभा सिंह, डाकेश्वरी पांडे, प्रमिला कपूर, अन्नपूर्णा नायडू, माया रानी बराई, अनिता श्रीवास्तव, अंजु राय, पुष्पा तिवारी, गीता नाग, गीता मिश्रा, लक्ष्मी घरत, झरना मोहंती,शोभा रानी, हेमलता ठाकुर, कुसुम परिहार, रंजीता पाणिग्राही, कमल कुमारी, बिसमती सेठिया, मीनू सिंह, संगीता तोमर, विद्या सिंह, अनिता पटेल , अनिता भरत, मालिनी पवार, किरण दीवान, राधामणि बघेल, परमजीत कौर, धनमती प्रजापति, श्रद्धा ध्रुव, हेमलता, कमला साहू, नीलम यादव, कलावती कसेर, रमा प्रजापति, किरण दीवान, सुस्मिता मिस्त्री आदि सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल रहीं।



