जगदलपुर

महेश्वरी भवन, जगदलपुर में 19 से 23 सितम्बर तक आयोजित होगा पांच दिवसीय “सहकार मेला”

जगदलपुर =बस्तर, छत्तीसगढ़ःसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME), स्वयं सहायता समूहों (SHG), किसान उत्पादक संगठनों (FPO), सहकारी संस्थाओं, कारीगरों तथा स्थानीय उत्पादकों को बाज़ार से जोड़ने और उनके उत्पादों को व्यापक पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से “सहकार मेला” का आयोजन 19 सितम्बर से 23 सितम्बर 2026 तक महेश्वरी भवन, कुम्हारपारा, जगदलपुर में किया जा रहा है।

⭕मेला प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

इस पांच दिवसीय मेले में कुल 70 प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें से 60 स्टॉल देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले MSME, SHG एवं FPO इकाइयों के लिए होंगे, जबकि 10 स्टॉल विशेष रूप से बस्तर जिले के स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों एवं उत्पादकों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

मेले में कपड़े एवं वस्त्र, लेदर उत्पाद, खाद्य उत्पाद, आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक उत्पाद, ऑर्गेनिक उत्पाद, हस्तशिल्प तथा अन्य स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

⭕पांच दिन, पांच विशेष थीम

सहकार मेले के प्रत्येक दिन को एक विशेष विषय पर केंद्रित किया जाएगा। प्रमुख थीम निम्नानुसार रहेंगीः

➡️प्रथम दिवसः MSME एवं फ्पो

➡️द्वितीय दिवसः युवा एवं GNJ से संबंधित गतिविधियां

लोक संस्कृति, नृत्य, नाटक एवं जादू शो होंगे आकर्षण का केंद्र

सहकार मेले में भारतीय प्राचीन कलाओं एवं स्थानीय लोक संस्कृति को विशेष स्थान दिया जाएगा। मेले के दौरानः बस्तर एवं स्थानीय लोक नृत्यसांस्कृतिक कार्यक्रमनाटक एवं सामाजिक संदेश आधारित प्रस्तुतियांचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियां

जादू शो का आयोजन किया जाएगा।

विशेष रूप से स्कूल के वि‌द्यार्थियों के लिए जादू शो एवं चयनित मनोरंजक कार्यक्रम निःशुल्क रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चे एवं युवा कार्यक्रम में भाग ले सकें।

⭕MSME एवं कारीगरों के लिए निःशुल्क पंजीकरण सुविधा

मेले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा वस्त्र/हथकरघा एवं कारीगर विकास से संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।

इन स्टॉलों पर पात्र उद्यमियों एवं प्रतिभागियों कोः

उद्यम (Udyam) पंजीकरण

कारीगर पंजीकरण

MSME से संबंधित योजनाओं की जानकारी

सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button