छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुरराज्यरायपुर

सेवा ही भाजपा का संकल्प, जनकल्याण ही हमारी प्राथमिकता : केदार कश्यप

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के कार्यक्रमों में होगी व्यापक जनभागीदारी

➡️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

➡️बस्तर के दूरस्थ वनांचलों तक पहुंचेगा सेवा का संकल्प, जनजातीय समाज की सहभागिता पर रहेगा विशेष जोर

रायपुर/ जगदलपुर =16 सितम्बर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता केदार कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, यह समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला “सेवा संकल्प अभियान” इसी सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।

केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया है। गरीब, किसान, युवा, महिला और जनजातीय समाज के कल्याण को केंद्र में रखकर उनके नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की पहचान है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम, पौधरोपण तथा जरूरतमंद वर्गों की सेवा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचेंगे और सेवा के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ेंगे।

केदार कश्यप ने कहा, “सेवा का संकल्प केवल एक महीने का अभियान नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता के जीवन और कार्यपद्धति का मूल भाव है। समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना ही हमारे लिए सेवा की सार्थकता है।”

उन्होंने कहा कि बस्तर में सेवा संकल्प अभियान की विशेष भूमिका रहेगी। बस्तर की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं में सेवा, सामूहिकता, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक सहभागिता की भावना सदियों से समाहित है। अभियान के माध्यम से बस्तर के दूरस्थ वनांचलों और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचकर स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में स्थानीय समाज की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में बस्तर आज शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कभी नक्सल हिंसा और भय से प्रभावित रहे क्षेत्रों में विकास और लोकतंत्र के प्रति नया विश्वास मजबूत हुआ है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार अंतिम छोर तक पहुंच रहा है। सरकार का प्रयास है कि बस्तर के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचे।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता बस्तर के गांवों, जनजातीय बस्तियों और दूरस्थ क्षेत्रों में समाज के बीच पहुंचेंगे। सेवा गतिविधियों के साथ लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने में भी सहयोग किया जाएगा।

केदार कश्यप ने कहा, “बस्तर में शांति और विकास के साथ सेवा और विश्वास की भावना को और मजबूत करना हमारा संकल्प है। अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी चिंता करना ही हमारे लिए सच्ची जनसेवा है। सेवा संकल्प अभियान बस्तर में सामाजिक सहभागिता और विकास के विश्वास को और मजबूत करेगा।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण की भावना को धरातल पर उतारते हुए गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

केदार कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से आह्वान किया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करें। सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम न मानकर जनआंदोलन का स्वरूप दें।

केदार कश्यप ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमें सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सामूहिक प्रयास करना है। सेवा से समाज का विश्वास मजबूत होगा और यही विश्वास विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित बस्तर की मजबूत नींव बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button