Jagdalpur

हर हर महादेव के जयघोष के साथ निकली कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की भव्य कांवड़ यात्रा

महादेव घाट से इंद्रावती नदी का जल लेकर कांवड़ियों ने श्री शंकर देवालय, प्रतापगंज में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

समाज के वरिष्ठों ने शिव भक्त कांवड़ियों के पैर धुलाये, महाआरती के बाद मंदिर में हुआ भण्डारा

 कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने बाबा भोलेनाथ की सेवा कर संपूर्ण जगत की सुख, समृद्धि और कल्याण के लिये मंगलकामना की

जगदलपुर= पावन श्रावण मास में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आज रविवार को संपूर्ण भक्ति भाव से कांवड़ यात्रा निकाली गयी। हर हर महादेव व बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ महादेव घाट से इंद्रावती नदी का जल लेकर कांवड़ियों ने शंकर देवालय, प्रतापगंज में भगवान श्री भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में समाज की महिलायें, युवा, नन्हें बच्चे, बुजुर्ग सभी सहभागी बने।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा श्रावण मास में प्रथम बार कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसकी भव्य रुप देने सहित सभी तैयारियां कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज युवा संगठन के द्वारा निभायी गयी। महादेव घाट से कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की कांवड़ यात्रा सीरासार चौक, दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष से गोल बाजार से होते श्री शंकर देवालय पहुंची। गोल बाजार चौक में शिव भक्ति में लीन कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। मंदिर के द्वार पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों ने कांवड़ियों का पैर धोकर स्वागत किया। कांवड़ियों द्वारा भगवान श्री भोलेनाथ के जलाभिषेक के बाद महाआरती, प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही भंडारे का आयोजन भी हुआ। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान भोलेनाथ की सेवा कर संपूर्ण जगत की सुख, समृद्धि, शांति के लिये मंगलकामना की गयी।

कांवड़ यात्रा आयोजन में समाज के कृष्ण मूर्ति शुक्ला, सज्जन लाल अवस्थी, अवधेश शुक्ला, सतीश तिवारी, राजेन्द्र शुक्ला,शैलेंद्र शुक्ला, सुधीर पाण्डेय, रमन शुक्ला, अजय त्रिवेदी, अरूण त्रिवेदी, शैलेंद्र तिवारी, आलोक अवस्थी, वेदान्त दीक्षित, संतोष शुक्ला, अभय दुबे, दीपक त्रिवेदी, अतिरिक्त शुक्ला,परेश पाण्डेय, सत्येंद्र शुक्ला,मनीष मिश्रा,आशुतोष त्रिवेदी, मयंक शुक्ला, प्रशांत तिवारी, त्रिलोक अवस्थी,योगेश शुक्ला, संतोष बाजपेयी, राकेश तिवारी, अभय दीक्षित, रूपेश त्रिपाठी, युवा संगठन में राजा तिवारी, शुभम तिवारी, सुरेश मिश्रा, विकास त्रिवेदी, संदीप अवस्थी, अनुज बाजपेयी, शीतल अवस्थी, जीतेन्द्र तिवारी, अभिषेक दुबे, राहुल बाजपेयी, शुभम शुक्ला, सिद्धार्थ तिवारी, शांतनु तिवारी,श्रीष मिश्रा, विनीत शुक्ला, सूरज मिश्रा, शुभम मिश्रा, आशीष अवस्थी, आशु शुक्ला,नीतेश तिवारी, आदित्य दीक्षित, शिवम दीक्षित, कमलेश त्रिवेदी, अरविंद मिश्रा,प्रथम बाजपेयी, शांतनु शुक्ला, अविलाष भट्ट, नितिन बाजपेयी,सौरभ बाजपेयी, नितेश दीक्षित,संदीप मिश्रा, अंजेश द्विवेदी, संकेत शुक्ला, अर्जुन अवस्थी, अमित मिश्रा आदि सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य शामिल रहे।

Krishna Jha

Editor In Chief - Tahalka Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button