भूतेश्वर महादेव की पालकी यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जगदलपुर= पावन श्रावण मास के तृतीय सावन सोमवार को आज शहर में निकाली गयी भूतेश्वर महादेव की भव्य पालकी यात्रा का भाजपा परिवार ने श्रीराम चौक स्टेट बैंक के समीप स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय सहित जिला एवं पूर्वी व पश्चिमी मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पालकी यात्रा में सहभागी बन कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद पाया। इस पुनीत अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महापौर संजय पांडे, सभापति खेम सिंह देवांगन, योगेंद्र पांडे, मनोहर दत्त तिवारी, आर्यन सिंह आर्य, नगर मंडल पश्चिम प्रकाश झा, नगर मंडल पूर्वी अविनाश श्रीवास्तव, नगर मंडल पश्चिम महामंत्री द्वेय अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, उपाध्यक्ष द्वेय शशि नाथ पाठक, सुधा मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा, महिला मोर्चा ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, अलका सेंगर, आशा साहू, उर्मिला यादव, पूनम सिन्हा, त्रिवेणी रंधारी, रोशन सिसोदिया, गायत्री कश्यप, गोदावरी साहू, रेखा सिंह, प्रेम सेठिया, विक्रम यादव, चिंटू श्रीपाल, विक्रम सिंह यादव, रोहित त्रिवेदी, राजेश श्रीवास्तव, सतीश सेठिया, योगेश मिश्रा, हरिश पारेख, पिंटू साव, बाबुल नाग, दिगंबर राव, सूरज श्रीवास्तव, योगेश मिश्रा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।