नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की लगातार कार्यवाही
बस्तर पुलिस की अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट्स पर बड़ी कार्यवाही

➡️थाना कोतवाली की लगातार कार्यवाही
➡️नशीली टैबलेट बिक्री करने के लिए रखे जगदलपुर का एक आरोपी तथा नबरंगपुर, उड़ीसा के एक सप्लायर को नशीली दवाओं के साथ किया गया गिरफ्तार
➡️ भारी मात्रा में प्रतिबंधित अवैध नशीली ट्रामोडोल कैप्सूल को किया गया जप्त
➡️ मेडिकल स्टोर के नाम पर करता था प्रतिबंधित नशीली दवाओं का सप्लाई
➡️NDPS एक्ट के धारा 21.B के तहत मामला बनाकर बनाकर भेजा गया जेल
🔴 आरोपीगण के कब्जे से अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ट्रामोडोल कुल 29 पत्ता, कुल 232 नग कुल वज़न 129.92 ग्राम खुदरा कीमती करीबन 1,16,000/ (एक लाख सोलह हजार) रूपये घटना में प्रयुक्त को किया गया जप्त
📍नाम आरोपी :-
01. समीर बघेल पिता सूर्या बघेल, उम्र 23 साल, निवासी पनारापारा जगदलपुर
02. सम्मुख ईश्वर उर्फ सोनू पिता रमेश डोरा, उम्र 18 साल 05 माह, निवासी नबरंगपुर, जिला नबरंगपुर
जगदलपुर =पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध नशीली कैप्सूल का बिक्री करने के लिए कब्जे में रखे आरोपी तथा उड़ीसा स्थित सप्लायर को प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामोडोल के साथ गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
दिनांक 13.04.2026 के शाम में थाना कोतवाली को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति आमागुड़ा चौक में एक काले रंग का थैला में अवैध नशीली कैप्सूल रखकर बिक्री करने के लिए खड़ा है तथा ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी कोतवाली, जगदलपुर लीलाधर राठौर के नेतृत्व में अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल मुखबिर के बताए गए जगह में जाकर तस्दीक कर उक्त स्थान का घेराबंदी किया गया जो मुखबीर के बताए हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता समीर बघेल पिता सूर्या बघेल, उम्र 23 साल, निवासी पनारापारा जगदलपुर
का रहने वाला बताया तथा अपने पास रखे एक काले रंग के थैला में प्रतिबंधित नशीली दवाई ट्रामोडोल की कैप्सूल रखा होना बताया जिसका NDPS प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर कुल 27 पत्ता 216 नग कुल वज़न 120.96 ग्राम प्रतिबंधित ट्रामोडोल नशीली कैप्सूल जिसका खुदरा मूल्य लगभग 1,08,000/ रूपये को बरामद कर विधिवत् जप्त करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपी द्वारा आगे पूछताछ में बताया गया कि वह ये प्रतिबंधित नशीली दवाई नबरंगपुर, उड़ीसा के एक मेडिकल वाले के पास से अवैध रूप से खरीदकर लाकर शहर के युवाओं को बेचता था, सप्लायर के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर एक विशेष टीम द्वारा तत्काल नबरंगपुर, उड़ीसा पहुंचकर आरोपी द्वारा बताए गए व्यक्ति सम्मुख ईश्वर उर्फ सोनू को नबरंगपुर बस स्टैंड से पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर उसने अपने आप को बाबा मेडिकल स्टोर, नबरंगपुर वाले का बेटा होना तथा मेडिकल स्टोर का संचालन में अपने पिता का मदद करना बताया तथा अपने पास कब्जा होना बताया तथा अपने पास रखे अवैध नशीली दवाई ट्रामोडोल 02 पत्ते, कुल 16 नग, कुल वज़न 8.96 ग्राम, खुदरा कीमती 8,000/ रुपए को विधिवत् सम्मुख ईश्वर उर्फ सोनू पिता रमेश डोरा, उम्र 18 साल 05 माह, निवासी नबरंगपुर, जिला नबरंगपुर
से दिनांक 14.02.26 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को माननीय विशेष न्यायालय NDPS में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी
निरीक्षक:- लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक:- अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर,
सउनि: भुवनेश्वर पाण्डे
प्रधान आरक्षक:- विनोद चांदने अनंत बघेल
आरक्षक:- बलराम कश्यप, छबि लाल सोम।
म. आर. रीना अनंत




