बाबा साहेब डॉ अंबेडकर जयंती पर केशापुर में सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन, विचार गोष्ठी एवं समरसता भोज सम्पन्न
वरिष्ठों का शाल श्रीफल भेंट कर हुआ सम्मान

जगदलपुर =भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जगदलपुर विधानसभा के दरभा मंडल अंतर्गत ग्राम केशापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता दिवस के रूप में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विचार गोष्ठी एवं समरसता भोज का आयोजन कर सामाजिक एकता, समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाश्रय सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश को ऐसा संविधान प्रदान किया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार एवं सम्मान सुनिश्चित करता है। सामाजिक समरसता दिवस हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में भेदभाव समाप्त करने एवं एकता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं अधिकार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समान अधिकार एवं संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लखीधर बघेल, जिला मंत्री सुब्रतो विश्वास एवं फूलसिंह सेठिया, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम एवं हरिराम मंडावी, जनपद अध्यक्षा मानकदेई, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय सोना, रोहित त्रिवेदी, राजपाल कसेर, जिला पंचायत सदस्य संपती नाग, अनंतराम कश्यप, गागरा राम नाग, मुन्नू सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, नारायण कुरामी, दुर्जन कश्यप, दीपक कश्यप, दिनेश पांडे, महेश बघेल, योगेश पानीग्राही सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




