50000/- ईनामी राशि का बस्तर ओपन शतरंज टूर्नामेंट 26 अप्रैल को

जगदलपुर =जिला शतरंज संघ बस्तर द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को बस्तर ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम जगदलपुर में किया जा रहा है।
इस टूर्नामेंट में 4 केटेगरी रखी गई है। अंडर 11, अंडर 15, अंडर 19 और ओपन। अंडर 11 और अंडर 15 के लिए शुल्क 500/- रखा गया है। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता निशुल्क है। लेकिन इसके लिए प्रतिभागियों को स्कूल के प्राचार्य या अधिकृत पदाधिकारी से लिखित में लाना होगा। अंडर 19 और ओपन वर्ग में फीस 700/- रखी गई है।
ओपन वर्ग में प्रथम 5 स्थान के विजेताओं के साथ श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को नक़द पुरस्कार और अन्य सभी वर्गों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को ट्राफी के साथ नक़द पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विशेष पुरस्कार की श्रेणी में एक बेस्ट वेटरन खिलाड़ी और एक बेस्ट दिव्यांग खिलाड़ी को नक़द ईनाम दिया जाएगा। टूर्नामेंट में भाग लेने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित है।
अधिक जानकारी हेतु दिये गये दूरभाष नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
9424290567 शशांक शेंडे 9425599816 हितेश तिवारी
9425597525 तरुण सारथी
7415544550. अभिनव जेना




