जगदलपुर

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है – सांसद महेश कश्यप

भाजपा पश्चिम नगर मण्डल स्तरीय "सेवा संकल्प अभियान" कार्यशाला आयोजित 

➡️ राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक होंगे विविध कार्यक्रम – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय 

जगदलपुर =भाजपा पश्चिमी नगर मण्डल द्वारा आज सोमवार को सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलायेगी। जिसमें एक माह तक विविध कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता जनता के मध्य पहुंच कर पूरे करेंगे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुये मुख्य वक्ता बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान मनाया जायेगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक कार्यक्रम पूरे होंगें। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। भाजपा के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता आमजनता से जुड़ कर कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न करायेंगे। श्री कश्यप ने सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसमें भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी सहभागिता निभानी है। जनता की सेवा से जुड़े विविध तेरह कार्यक्रम की रूपरेखा बनायी गयी है, जिसे साकार रूप दिया जायेगा। मण्डल प्रभारी सफीरा साहू और पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री संजय चंद्राकर व आभार प्रदर्शन मण्डल उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से आनंद मोहन मिश्रा, महापौर संजय पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस राम बेसरा, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेंद्र पांडे, मनोहर दत्त तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, राजपाल कसेर, अतुल कौशल, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, सूर्यभूषण सिंह, अविनाश गौतम, मायारानी बरई, गायत्री कश्यप, आशा साहू, ब्रिजेश शर्मा, रौशन झा,दिलीप सुंदरानी, संग्राम सिंह राणा,लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, अतुल कौशल, उमा मिश्रा, श्यामसुंदर बघेल, पारूल बोथरा, श्वेता बघेल,पूनम सिन्हा, बसंती समरथ, नवीन ठाकुर, जयप्रकाश पाढ़ी, ओंकार पाण्डेय, रूपेश जैन, परमेश राजा, सुनील दास, किशोर महावर, मनोज ठाकुर, बृजेश कपूर, अनिमेष चौहान, रोहन घोष, कमलेश विश्वकर्मा, योगेश पाणिग्रही,कृष्ण कुमार नाग, डिकेश नाग, शंभू नाग, रितेश सिन्हा, नवीन बोथरा, विभा सिंह, झरना मोहंती, कमल झज्ज, कौशल्या क्षत्रिय, चंदाबानों, रंजीता पाणिग्रही, अनिता पटेल आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button